News Update: हरियाणा में कांग्रेस ने मुख्यमंत्री पद के लिए बनाए दो फॉर्मूले: हुड्डा और कुमारी सैलजा दावेदार

दैनिक सांध्य बन्धु चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने मुख्यमंत्री पद के लिए दो फॉर्मूले तैयार किए हैं। चुनावी नतीजों के बाद कांग्रेस के बहुमत हासिल करने पर, पार्टी के भीतर मुख्यमंत्री पद को लेकर दो प्रमुख गुटों के बीच मुकाबला होने की संभावना है। एक तरफ पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, जबकि दूसरी तरफ कुमारी सैलजा, रणदीप सिंह सुरजेवाला और चौधरी बीरेंद्र सिंह जैसे नेता अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं।

कांग्रेस हाईकमान ने दो संभावित परिस्थितियों के लिए योजना बनाई है। यदि पार्टी 50 से कम सीटें जीतती है और बहुमत के लिए निर्दलीयों का समर्थन आवश्यक होता है, तो हुड्डा को मुख्यमंत्री बनाया जाएगा। दूसरी तरफ, यदि कांग्रेस 50 से अधिक सीटें जीतती है, तो कुमारी सैलजा का मुख्यमंत्री बनना तय माना जा रहा है।

हुड्डा और सैलजा, दोनों ही कांग्रेस के दिग्गज नेता हैं, और पार्टी किसी भी खेमे को नाराज नहीं करना चाहती। इसीलिए पार्टी ने इन दो फॉर्मूलों के तहत मुख्यमंत्री पद का निर्णय करने का फैसला किया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post