Jabalpur News: संस्कारधानी समरसता कजलियां महोत्सव 2024 निबंध प्रतियोगिता पुरस्कार वितरण समारोह सम्पन्न

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर।
संस्कारधानी समरसता कजलियां महोत्सव 2024 के अंतर्गत आयोजित निबंध प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन जानकी रमन महाविद्यालय में संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्राचार्य अभिजात कृष्ण त्रिपाठी, शरद चंद्र पालन, अभिमन्यु जैन, और राज सागरी नामदेव सहित समरसता सेवा संगठन के अध्यक्ष संदीप जैन ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

अतिथियों ने अपने संबोधन में समरसता सेवा संगठन की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं बच्चों के व्यक्तित्व विकास के साथ-साथ उन्हें भारतीय संस्कृति से जोड़ने में सहायक होती हैं। उन्होंने इस बात पर भी खुशी जाहिर की कि बच्चों ने भारतीय परंपराओं पर आधारित निबंध प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिससे यह प्रमाणित होता है कि संगठन अपने उद्देश्य की पूर्ति की ओर निरंतर बढ़ रहा है।

समरसता सेवा संगठन के अध्यक्ष संदीप जैन ने बताया कि संगठन द्वारा महापुरुषों की जयंती और परंपरागत त्योहारों जैसे समरसता कजलियां महोत्सव का आयोजन किया जाता है। इन आयोजनों के माध्यम से नई पीढ़ी को हमारी पुरातन संस्कृति, परंपराओं, और इतिहास की जानकारी मिलती है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि संगठन का उद्देश्य "सब सबको जाने, सब सबको माने" के ध्येय को आगे बढ़ाना है।

इस समारोह में संजय गोस्वामी, विक्रम परवार, अरुण अग्रवाल, धीरज अग्रवाल, राजेश ठाकुर, सौरभ श्रीवास्तव, आशु रजक, अभिषेक तिवारी, रवि शर्मा, सुरेंद्र शर्मा, और विनीत यादव के साथ-साथ सभी प्रतिभागी बच्चे और उनके अभिभावक भी उपस्थित थे। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post