Jabalpur News: जबलपुर-बेंगलुरु सीधी फ्लाइट आज से शुरू: 2.10 घंटे में तय होगा सफर

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। आज से दक्षिण भारत के बेंगलुरु शहर से सीधी फ्लाइट कनेक्टिविटी की सौगात मिली है। इंडिगो एयरलाइंस ने आज से जबलपुर-बेंगलुरु के लिए सीधी उड़ान सेवा शुरू कर दी है। इस नई फ्लाइट का शेड्यूल भी जारी किया गया है, जिसमें यात्रा का समय 2 घंटे 10 मिनट रखा गया है।

फ्लाइट शेड्यूल और समय

इंडिगो की यह फ्लाइट बेंगलुरु से दोपहर 12:30 बजे उड़ान भरेगी और दोपहर 2:35 बजे जबलपुर पहुंचेगी। इसके बाद दोपहर 3:10 बजे जबलपुर से यह विमान फिर से उड़ान भरेगा और शाम 5:20 बजे बेंगलुरु पहुंचेगा। 

यात्रियों को मिली बड़ी राहत

इस सीधी उड़ान के शुरू होने से जबलपुरवासियों को काफी राहत मिली है। लंबे समय से इस विमान सेवा की मांग की जा रही थी, जो आज पूरी हो गई है। फ्लाइट की शुरुआत के साथ ही इसकी 90% सीटें पहले ही बुक हो चुकी हैं। यह सेवा सप्ताह में चार दिन — रविवार, सोमवार, बुधवार और शनिवार — को उपलब्ध होगी।

अन्य उपलब्ध फ्लाइट्स

वर्तमान में जबलपुर से अन्य शहरों के लिए निम्नलिखित फ्लाइट्स उपलब्ध हैं:

- जबलपुर- दिल्ली- जबलपुर

- जबलपुर- मुंबई- जबलपुर

- जबलपुर- हैदराबाद- जबलपुर

- जबलपुर- इंदौर- जबलपुर

- जबलपुर- बिलासपुर- जबलपुर

- जबलपुर- भोपाल- जबलपुर (पीएम श्री वायु पर्यटन सेवा)

इस नई फ्लाइट सेवा के शुरू होने से दक्षिण भारत जाने वाले यात्रियों को नागपुर और भोपाल के रास्ते फ्लाइट पकड़ने की समस्या से छुटकारा मिल जाएगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post