दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। जबलपुर शहर संभाग पश्चिम के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में मेंटेनेंस कार्य के कारण 14 सितंबर 2024, शनिवार को सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक विद्युत सप्लाई बाधित रहेगी। 11 केवी प्रसार भारती फीडर से जुड़े क्षेत्रों में यह शटडाउन किया जाएगा।
प्रभावित क्षेत्रों में लक्ष्मी परिसर कॉलोनी, गोरखपुर थाने के पीछे का क्षेत्र एवं आसपास का इलाका शामिल हैं। इस दौरान उपभोक्ताओं को असुविधा हो सकती है, जिसके लिए विद्युत विभाग खेद प्रकट करता है।
समस्त प्रकार की विद्युत शिकायतों के लिए उपभोक्ता 1912 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा, सहायक अभियंता (9425805400), कनिष्ठ अभियंता (9425806150), और मढ़ाताल विद्युत सेवाकेंद्र (9425805611) पर भी संपर्क किया जा सकता है।
Tags
jabalpur