दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। महाराणा प्रताप उपवन, मोहनिया में क्षत्रिय राजपूत महासभा रांझी की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। समाज के मार्गदर्शक मंडल, संरक्षक मंडल, और महासभा के संस्थापक सुरेंद्र सिंह चौहान की उपस्थिति में यह कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में समाज के लिए नई ऊर्जा और दिशा प्रदान करने के उद्देश्य से सभी पदाधिकारियों को उनके कर्तव्यों के निर्वहन हेतु जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
सतीश सिंह राठौर बने संयोजक, धर्मेंद्र सिंह अध्यक्ष
कार्यक्रम में सतीश सिंह राठौर को महासभा का संयोजक नियुक्त किया गया और धर्मेंद्र सिंह जी को अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। धर्मेंद्र सिंह ने सभी उपस्थित सजातीय बंधुओं का आभार व्यक्त किया। उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी अजय कंडारी और संजय सिंह को दी गई, जबकि सचिव पद पर रोहित सिंह को नियुक्त किया गया। कोषाध्यक्ष के रूप में रूपेश सिंह ने पदभार संभाला।
अन्य महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्तियां
अन्य महत्वपूर्ण पदों पर भी जिम्मेदारियों का वितरण किया गया। रोहित सिंह ठाकुर, संत सिंह, अशोक सिंह, सुरेंद्र सिंह रावत, अनुराग सिकरवार, कपिल राजपूत, मोंटी सोलंकी, शिवमोहन बघेल, लव सिंह, अतुल सिंह, अरुण सिंह, अनिल सिंह, नितेश सिंह, अंकित परिहार और निखिल राजपूत को भी अहम जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
पद ग्रहण के बाद वृक्षारोपण
कार्यकारिणी के सभी सदस्यों ने पद ग्रहण के पश्चात अपने पूर्वजों के नाम पर महाराणा प्रताप उपवन में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।