दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय के कुल सचिव रेवा सिंह सिसौदिया का तबादला कर दिया गया है। कृषि विभाग ने बैकलॉग के पदों पर हुई भर्ती में गड़बड़ी के बाद यह कदम उठाया है।
राज्य शासन द्वारा जारी आदेश क्रमांक एफ 1ए-14/2020/14-1 (पार्ट) के अनुसार, सिसौदिया को प्रतिनियुक्ति से वापस लेते हुए किसान कल्याण तथा कृषि विकास संचालनालय, भोपाल में संयुक्त संचालक के पद पर नियुक्त किया गया है। इससे पहले, दिनांक 10 जुलाई 2020 को सिसौदिया की सेवाएँ जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय, जबलपुर में कुल सचिव के रूप में सौंपी गई थीं।
Tags
jabalpur