दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व एम.आई.सी. सदस्य लक्ष्मी बेन ने आज भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का दामन थाम लिया। भाजपा कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष वी.डी. शर्मा की उपस्थिति में उन्होंने सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर भाजपा महानगर अध्यक्ष प्रभात साहू, सांसद आशीष दुबे समेत कई अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे।
लक्ष्मी बेन का राजनीतिक सफर 1993 में कांग्रेस से शुरू हुआ। 1999 में वे सिद्ध बाबा वार्ड से पार्षद चुने गए और महापौर विश्वनाथ दुबे की टीम में एम.आई.सी. सदस्य बने। 2003 के विधानसभा चुनाव में उन्हें कांग्रेस ने विधायक उम्मीदवार बनाया था। साथ ही, उन्होंने कांग्रेस प्रदेश महासचिव के रूप में भी जिम्मेदारी निभा चुके है।
Tags
jabalpur