दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) खेल प्रकोष्ठ जबलपुर द्वारा नगर अध्यक्ष प्रभात साहू की सहमति से खेल प्रकोष्ठ के जिला संयोजक आशुतोष मिश्रा ने राष्ट्रीय स्तर पर चल रहे सदस्यता अभियान का जिला प्रभारी के रूप में शुभम रजक की नियुक्ति किया।
शुभम रजक ने बताया कि वह इस सदस्यता अभियान को संचालन समिति के साथ मिलकर बूथ और मंडल स्तर तक ले जाएंगे। अभियान के अंतर्गत हर वर्ग के युवाओं और खिलाड़ियों को भाजपा की नीति और रीति से अवगत कराकर उन्हें पार्टी में शामिल करने का प्रयास किया जाएगा।
शुभम रजक वर्तमान में भाजपा खेल प्रकोष्ठ के महानगर उपाध्यक्ष पद पर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनकी नियुक्ति पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने शुभकामनाएं दी हैं।
Tags
jabalpur