MP News: 7 पुलिस अधिकारियों के तबादले

दैनिक सांध्य बन्धु भोपाल। राज्य शासन ने मध्य प्रदेश पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर फेरबदल करते हुए आधी रात को 7 पुलिस अधिकारियों के तबादले किए हैं। इसमें सागर, रीवा, और ग्वालियर जिलों के आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (ईओडब्ल्यू) के पुलिस अधीक्षकों (एसपी) का स्थानांतरण शामिल है। ये तबादले गुरुवार रात 12 बजे किए गए।

तबादले के अनुसार, एसपी पीटीएस सागर दिनेश कुमार कौशल को रीवा विशेष शाखा के जोनल पुलिस अधीक्षक का पदभार दिया गया है। साइबर इंदौर के एसपी जितेंद्र सिंह को एसपी एटीएस (इंदौर) नियुक्त किया गया। रीवा लोकायुक्त संगठन में पदस्थ गोपाल सिंह धाकड़ को मुरैना का अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बनाया गया है, जबकि मुरैना के मौजूदा एएसपी अरविंद सिंह ठाकुर को ईओडब्ल्यू एसपी (रीवा) का कार्यभार सौंपा गया है।

इसके अलावा, ग्वालियर ईओडब्ल्यू के एसपी बिट्टू सहगल को 13वीं वाहिनी विसबल में उप सेनानी की जिम्मेदारी दी गई है। भोपाल पुलिस मुख्यालय के सहायक पुलिस महानिरीक्षक दिलीप सिंह तोमर को ग्वालियर ईओडब्ल्यू एसपी नियुक्त किया गया है, जबकि बालाघाट नक्सल ऑपरेशन के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवेंद्र कुमार यादव को सागर ईओडब्ल्यू एसपी के रूप में पदस्थ किया गया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post