हरियाणा में 2 डिप्टी CM का फॉर्मूला, मंत्रिमंडल में 10 नए चेहरों को मिल सकती है जगह

दैनिक सांध्य बन्धु चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत के बाद नई सरकार के गठन की तैयारी जोरों पर है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, मध्यप्रदेश और राजस्थान की तरह हरियाणा में भी 2 डिप्टी मुख्यमंत्री बनाए जा सकते हैं। वरिष्ठता के आधार पर पूर्व गृह मंत्री अनिल विज और एक ब्राह्मण विधायक को उपमुख्यमंत्री बनाए जाने की संभावना है।

भाजपा विधायक दल की बैठक गुरुवार को होगी, जिसमें नायब सिंह सैनी को मुख्यमंत्री चुने जाने की पूरी संभावना है। इसके अलावा, मंत्रिमंडल में 10 नए चेहरों को शामिल करने की भी तैयारी है, जिसमें जातीय और क्षेत्रीय संतुलन का ध्यान रखा जाएगा।

अनिल विज मुख्यमंत्री पद के दावेदार हैं, लेकिन सीनियरिटी के आधार पर उन्हें डिप्टी CM पद देकर संतुष्ट किया जा सकता है। इसके अलावा, विपुल गोयल, घनश्याम सर्राफ, राव नरवीर और कृष्ण लाल पंवार जैसे नाम मंत्रिमंडल में शामिल होने की चर्चा में हैं।

इस बीच, करनाल के विधायक हरविंदर कल्याण को विधानसभा स्पीकर और रणवीर गंगवा को भी बड़ी जिम्मेदारी मिलने की संभावना है।

Post a Comment

Previous Post Next Post