दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। रानीताल चौक में मातृशक्ति महिला मंडल द्वारा हर साल की तरह इस वर्ष भी गरवा उत्सव का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम वृंदावन रेस्टोरेंट, बजाना मठ के पास आयोजित किया गया, जिसमें महिलाओं और बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और माता रानी की आराधना की।
इस अवसर पर मंडल की अध्यक्ष सुनीता पटेल, सचिव मंजू वर्मा, उपाध्यक्ष मेघा रैकवार, सीमा गुप्ता, रेखा विश्वकर्मा और अन्य प्रमुख सदस्यों ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। कार्यक्रम के अंत में महिला मंडल की सदस्यों ने महिलाओं और बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
Tags
jabalpur