Jabalpur News: मदनमहल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 13 सटोरिया गिरफ्तार

File Photo
दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। मदनमहल पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि कुलियाना मोहल्ला में राकेश झारिया अपने साथियों के साथ मिलकर सट्टा खिला रहा है और वहां सट्टा खेलने वालों की भीड़ लगी हुई है। सूचना के आधार पर पुलिस ने दबिश दी। पुलिस के मौके पर पहुंचते ही राकेश झारिया पुलिस को देखकर भाग निकला, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर सट्टा खिलाने और लगाने वाले 13 आरोपियों को धर दबोचा।

पुलिस ने मौके से 6 सट्टा पट्टी की पक्की रसीदें, 43 सट्टा पट्टियां, और 23,100 रुपये नगद जब्त किए। सभी आरोपियों के खिलाफ सट्टा एक्ट की धारा 4 (क) और 112, 49, 52 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया है।फरार मुख्य आरोपी राकेश झारिया की तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि जल्दी ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post