Jabalpur News: पुरानी रंजिश में युवक पर चाकू से हमला

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। थाना रांझी में गत दिवस शाम अमन केवट (22 वर्ष), निवासी मनमोहन नगर ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। अमन ने बताया कि वह दोपहर करीब 2 बजे अपने दोस्त पवन सोधिया के साथ झण्डा चौक जा रहा था, तभी रास्ते में अक्कू चौधरी और बादल चौधरी मिले। दोनों ने पुराने विवाद को लेकर गाली-गलौज शुरू कर दी। जब अमन ने उन्हें गालियां देने से रोका, तो बादल चौधरी ने हाथ-मुक्कों से उस पर हमला किया। इसके बाद अक्कू चौधरी ने चाकू से हमला कर अमन की जांघ में चोट पहुँचा दी। अमन के शोर मचाने पर दोनों आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। पीड़ित की शिकायत पर थाना रांझी पुलिस ने धारा 296, 115(2), 118(1), 351(2), 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post