दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। गोसलपुर थाना क्षेत्र के एनएच रोड स्थित जुझारी तिराहा के पास देर रात एक आयशर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, यह दुर्घटना तब हुई जब 21 वर्षीय लखन कोल, जो सिहोरा थाना क्षेत्र का निवासी था, अपनी बाइक से ससुराल से घर लौट रहा था।
जुझारी तिराहा के पास कटनी से जबलपुर की ओर जा रही आयशर के चालक ने तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाते हुए बाइक सवार को पीछे से टक्कर मारी। इस टक्कर में लखन कोल के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं, जिससे घटनास्थल पर ही अधिक रक्तस्राव हुआ और उसकी मौत हो गई।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
