Jabalpur News: भाजपा की जिला कार्यशाला में संगठन पर्व सदस्यता अभियान पर मंथन

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। भारतीय जनता पार्टी जबलपुर महानगर ने आगामी संगठनात्मक गतिविधियों और 2024 संगठन पर्व सदस्यता अभियान को लेकर जिला कार्यशाला का आयोजन किया। यह कार्यशाला भाजपा संभागीय कार्यालय रानीताल में संपन्न हुई, जिसमें सक्रिय सदस्यता अभियान पर विचार-विमर्श हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद और जिला निर्वाचन अधिकारी बंशीलाल गुर्जर, जबलपुर लोकसभा सांसद आशीष दुबे, भाजपा महानगर अध्यक्ष प्रभात साहू और पूर्व राज्यसभा सांसद कैलाश सोनी ने अपने विचार रखे और पार्टी कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन दिया।

राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि प्रत्येक बूथ पर न्यूनतम 50 सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके साथ ही, पन्ना प्रमुख एवं सक्रिय सदस्य बनाने पर भी जोर दिया गया है। उन्होंने कहा कि मंडल स्तर पर 500 महिला सदस्यों या 33% महिला सहभागिता सुनिश्चित करना हमारा उद्देश्य है। सक्रिय सदस्यता अभियान 25 नवंबर तक चलेगा, जिसके तहत मातृ शक्ति को अधिक से अधिक संगठन से जोड़ा जाएगा।

लोकसभा सांसद आशीष दुबे ने कार्यशाला में बताया कि प्रत्येक बूथ में कम से कम दो सक्रिय सदस्य होना चाहिए। इसके अलावा, सभी बूथ समितियों को संगठन एप पर अपलोड करने की प्रक्रिया का पालन करने का निर्देश दिया गया ताकि कोई भी कार्यकर्ता सदस्यता से वंचित न रहे।

भाजपा महानगर अध्यक्ष प्रभात साहू ने कार्यशाला के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि जिला कार्यसमिति कार्यशाला के पश्चात मंडल स्तरीय कार्यशालाएं 8, 9 और 10 नवंबर को आयोजित की जाएंगी। इन कार्यशालाओं में कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित कर आगामी कार्यक्रमों को सफलतापूर्वक संपन्न किया जाएगा।

इस कार्यशाला में अखिलेश जैन, आनंद बर्नाड, सदानंद गोडबोले, कैलाश सोनी, राममूर्ति मिश्रा, दीपंकर बनर्जी, राजकुमार मेहता, जी.एस. ठाकुर, रंजीत पटेल, राजेश दिवेदी, योगेश लोखंडे, सन्तोष लालवानी, रूपा राव, शिवा चौधरी, सहित भाजपा के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post