MP News: महावीर जयंती अवकाश में बदलाव, 31 मार्च की जगह कल 30 मार्च को रहेगा सार्वजनिक अवकाश

दैनिक सांध्य बन्धु भोपाल। मध्यप्रदेश शासन ने वर्ष 2026 के घोषित अवकाशों में अहम संशोधन किया है। पहले जारी सूची के अनुसार 31 मार्च 2026 (मंगलवार) को महावीर जयंती के उपलक्ष्य में सार्वजनिक एवं सामान्य अवकाश घोषित किया गया था।

हालांकि, विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा प्रस्तुत ज्ञापन पर विचार करने के बाद राज्य शासन ने इस निर्णय में बदलाव किया है। अब स्थानीय परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए महावीर जयंती का अवकाश 31 मार्च के स्थान पर 30 मार्च 2026 (सोमवार) को रहेगा।

शासन ने स्पष्ट किया है कि यदि प्रदेश के किसी जिले में महावीर जयंती का पर्व 31 मार्च 2026 को ही मनाया जाता है, तो संबंधित कलेक्टर को अलग से कोई आदेश जारी करने की आवश्यकता नहीं होगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post