दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। पाटन-शाहपुरा मार्ग पर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से एक बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि युवक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।
जानकारी के अनुसार 21 वर्षीय शुभम मेहरा बाइक से जा रहा था, तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक को संभलने का मौका भी नहीं मिला और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
आयशर वाहन पर संदेह, चालक फरार
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर मारने वाला वाहन आयशर ट्रक बताया जा रहा है। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया। प्रत्यक्षदर्शी आर.एस. ठाकुर ने बताया कि दुर्घटना बेहद भयावह थी।
जांच में जुटी पुलिस
सूचना मिलते ही पाटन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू की। पुलिस फरार वाहन और उसके चालक की तलाश कर रही है।
स्थानीय लोगों में आक्रोश
Tags
jabalpur
