Jabalpur News: माढ़ोताल थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते चले सुअरमार बम, बाल-बाल बचे दो भाई


दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। थाना माढ़ोताल क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते ‘सुअरमार बम’ फेंककर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। गनीमत रही कि युवक और उसका भाई समय रहते झुक गए, जिससे दोनों की जान बच गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पानी की टंकी के पास मदर टेरेसा निवासी सचिन उपाध्याय (22) ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि बीती शाम करीब 6:30 बजे वह अपने बड़े भाई आलोक उपाध्याय के साथ मोटरसाइकिल से ग्रीन सिटी होते हुए घर लौट रहा था। 

जैसे ही दोनों तालाब किनारे पहुंचे, वहां पहले से खड़े सूर्या मलिक, देबू और गौरव पटेल, जिनसे उनका पुराना विवाद है, ने नाम लेकर गाली-गलौज शुरू कर दी। आरोप है कि इसी दौरान सूर्या मलिक ने जान से मारने की नियत से “बम से उड़ा देंगे” कहते हुए उनकी ओर सुअरमार बम फेंक दिया। दोनों भाइयों के झुक जाने से बम पास में गिरकर फट गया, जिससे धुआं और आग फैल गई। घटना के बाद तीनों आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मोटरसाइकिल से फरार हो गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 109(1), 296(ए) बीएनएस एवं विस्फोटक अधिनियम की धारा 3, 5 के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post