Jabalpur News: चाकूबाजी पर लगाम कसने में जुटी पुलिस, रांझी में 3 आरोपी गिरफ्तार

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। शहर में बढ़ती चाकूबाजी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में रांझी थाना पुलिस ने चाकू लेकर घूम रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से बटनदार चाइना चाकू बरामद किए हैं।

थाना प्रभारी उमेश गोहलानी के अनुसार, वाहन एस्टेट के खंडहरनुमा इलाके में दबिश देकर कार्तिक वंशकार और गणेश वंशकार को पकड़ा गया। दोनों के पास से 5-6 बटनदार चाइना चाकू जब्त किए गए।

पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी झंडा चौक क्षेत्र में चाकू लेकर घूम रहे हैं और लोगों में दहशत फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

अभियान के तहत पुलिस ने मढ़ाई क्षेत्र से अप्पू उर्फ गीता बंध को भी गिरफ्तार किया। उसके पास से भी एक बटनदार चाइना चाकू बरामद हुआ है।

पुलिस के मुताबिक, रांझी थाना क्षेत्र में जनवरी से अब तक ऐसे 6 आरोपियों को चाकू के साथ पकड़ा जा चुका है। सभी के खिलाफ अलग-अलग प्रकरण दर्ज हैं।

प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी ये चाकू ऑनलाइन माध्यम से मंगाते थे। पुलिस अब इस नेटवर्क की जांच कर रही है ताकि अवैध हथियारों की सप्लाई पर रोक लगाई जा सके।

Post a Comment

Previous Post Next Post