Jabalpur Breaking News: सराफा बाजार में आग लगने से मचा हड़कंप ; देखे वीडियो


दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर।
शहर के सराफा बाजार इलाके में रविवार शाम अचानक आग लगने से अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आग मामा जी तार पट्टावालों  की दुकान के पास लगी, जिसके बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

आग लगते ही आसपास के दुकानदारों और लोगों में दहशत फैल गई और तुरंत इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई। सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।

गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि की खबर सामने नहीं आई है। हालांकि, आग लगने के कारणों का अभी तक स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस और फायर विभाग मामले की जांच में जुटे हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post