Jabalpur News: डीएपी की आपूर्ति में लगातार बढ़ोतरी, किसानों को हो रही राहत

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। जिले में डीएपी की आपूर्ति का सिलसिला लगातार जारी है। हाल ही में 18, 19 और 20 नवम्बर के बीच जिले को 2,426 मीट्रिक टन डीएपी मिली है। उप संचालक किसान कल्याण एवं कृषि विकास डॉ. एस के निगम ने बताया कि किसानों की बढ़ती मांग को देखते हुए जिले में डीएपी की पर्याप्त उपलब्धता बनी हुई है। आने वाले दो दिनों में और दो रैक डीएपी की जबलपुर पहुंचने की संभावना है।

डॉ. निगम ने जानकारी दी कि इस रबी सीजन में जिले में पिछले साल की तुलना में 82 प्रतिशत डीएपी और 310 प्रतिशत एनपीके किसानों को वितरित की जा चुकी है। किसानों की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए, जिले में डीएपी वितरण के लिए लॉटरी प्रणाली को लागू किया गया है, जिससे उन्हें डबल लॉक केंद्रों में लंबी लाइनों से बचने में मदद मिल रही है। इस कदम से किसानों को कृषि कार्यों के लिए आवश्यक उर्वरकों की पर्याप्त और समय पर आपूर्ति सुनिश्चित हो रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post