दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। थाना गोराबजार में आज, 4 नवंबर 2024 की रात छोटू अहिरवार (27 वर्ष), निवासी शंकर जी मंदिर के पास तिलहरी ने एक दुखद सूचना दी है। छोटू ने बताया कि गत दिवस रात्रि लगभग 11:30 बजे जब वह तिलहरी चौगड्डे से अपने घर वापस आया, तो उसने देखा कि घर का कमरा अंदर से बंद है।
छोटू ने खिड़की से झांककर देखा कि उसका भाई मनोज अहिरवार (31 वर्ष) छत की शीट के पाइप में चादर के फंदे से लटका हुआ था। यह देखकर उसने तुरंत अपने पिता मुन्ना अहिरवार, चाचा और मां को बुलाया। सभी ने मिलकर घर की शीट तोड़कर कमरे के अंदर जाकर दरवाजा खोला और भाई को फंदे से उतारकर नीचे जमीन पर लिटा दिया।
बाद में पता चला कि मनोज ने फांसी लगा ली थी, जिससे उसकी मृत्यु हो गई है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
