दैनिक सांध्य बन्धु उज्जैन। उज्जैन-जावरा मार्ग पर चकरावदा के पास स्थित टोल नाके पर रविवार रात टोलकर्मी के साथ जमकर मारपीट की घटना सामने आई है। टोल कर्मचारी जितेंद्र राजपूत ने आरोप लगाया कि मारपीट के दौरान आरोपियों ने टोल बूथ में रखे कम्प्यूटर समेत अन्य सामान को भी तोड़ दिया।
जितेंद्र के अनुसार, जब वह मारपीट की शिकायत लेकर भैरवगढ़ थाने पहुंचे, तो उनकी शिकायत पर सुनवाई नहीं की गई। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करने में भी आनाकानी की गई। हालांकि, घटना का वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है।
एडिशनल एसपी नितेश भार्गव ने कहा कि घटना का वीडियो सामने आया है और मामला दो पक्षों का बताया जा रहा है। सीसीटीवी फुटेज की जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।
