दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। आज शाम आईटीआई चुंगी नाका चौराहे के पास एक हादसे से दहशत फैल गई, जब सड़क किनारे खड़ी मारुति वैन में लगे CNG गैस सिलेंडर में अचानक आग लगने से विस्फोट हो गया। जानकारी के अनुसार, शंकर शिवहरे नामक व्यक्ति की वैन घर के बाहर खड़ी थी, और उसकी बहन भी पास ही मौजूद थी।
माढ़ोताल थानाप्रभारी विपीन ताम्रकार ने बताया कि रात लगभग 8 बजे वैन में आग लगने का पता चला। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने जब देखा तो वैन के CNG सिलेंडर में आग लगी थी, और कुछ ही क्षणों में वह जोरदार धमाके के साथ फट गया। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई और न ही कोई घायल हुआ है।
थाना प्रभारी ने कहा कि घटना की जांच की जा रही है ताकि आग लगने के कारणों का पता लगाया जा सके।
