News Update: सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड पर जानलेवा हमला, जानिए कैसी है उनकी तबीयत

दैनिक सांध्य बन्धु मुंबई। सलमान खान की पूर्व गर्लफ्रेंड और सामाजिक कार्यकर्ता सोमी अली पर हाल ही में एक जानलेवा हमला हुआ है। एक्ट्रेस ने खुद खुलासा किया कि मानव तस्करी के शिकार व्यक्ति को बचाने के दौरान उन पर हमला हुआ। तस्करों ने उनका बायां हाथ मरोड़ दिया, जिससे उन्हें हेयरलाइन फ्रैक्चर हो गया और हाथ में सूजन आ गई है। सोमी ने बताया कि डॉक्टर ने उन्हें 6 से 8 हफ्ते तक बेड रेस्ट की सलाह दी है। इस घटना के बाद सोमी फिलहाल बिस्तर पर हैं और प्लास्टर के चलते किसी से हाथ तक नहीं मिला पा रही हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post