दैनिक सांध्य बन्धु नई दिल्ली। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की बेटी अंजलि बिरला की शादी को लेकर सोशल मीडिया पर अफवाहें फैल रही हैं कि उन्होंने एक मुस्लिम युवक से विवाह किया है। हालांकि, फैक्ट चेक के दौरान पता चला कि अंजलि ने 12 नवंबर, 2024 को कोटा के प्रतिष्ठित सिंधी बिजनेस फैमिली से संबंध रखने वाले अनीश रजानी से विवाह किया। इस जोड़े के विवाह में कई प्रमुख नेता और गणमान्य व्यक्ति शामिल हुए, जिसमें विपक्ष के नेता राजेंद्र सिंह राठौड़ और राज्य मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ भी मौजूद रहे।
गया से सांसद हरी मंझी ने सोशल मीडिया पर इन अफवाहों को खारिज किया और स्पष्ट किया कि अनीश रजानी एक सिंधी हिंदू परिवार से हैं। उन्होंने शादी के कार्ड की तस्वीर साझा कर यह भी बताया कि रजानी परिवार ने कई शिवालय बनवाए हैं। शादी के बाद एक भव्य रिसेप्शन आयोजित किया गया जिसमें बड़ी संख्या में नेता और मंत्री शामिल हुए।
हरी मंझी ने अपने पोस्ट में लोगों से अपील की कि वे इस तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें और सही जानकारी प्राप्त करें।
Tags
national
