दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। गढ़ा थाना क्षेत्र में एक 24 वर्षीय छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपित शैफ अली ने 18 सितंबर को छात्रा का पीछा कर उसे जबरन मोटरसाइकिल में बैठाया और एक होटल में ले जाकर दुष्कर्म किया। पुलिस में शिकायत दर्ज होने पर आरोपी के खिलाफ अपहरण और दुष्कर्म का मामला पंजीबद्ध किया गया है। पुलिस ने आज आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
