MP News: छतरपुर में 12वीं के छात्र ने प्रिंसिपल की गोली मारकर की हत्या

दैनिक सांध्य बन्धु छतरपुर। छतरपुर जिले के धमौरा शासकीय उच्चतर माध्यमिक स्कूल में 12वीं कक्षा के छात्र ने स्कूल परिसर में बाथरूम के अंदर प्रिंसिपल सुरेंद्र कुमार सक्सेना की गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

वारदात शुक्रवार को स्कूल समय के दौरान हुई। आरोपी छात्र ने बाथरूम में घुसकर प्रिंसिपल पर गोली चलाई, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद छात्र प्रिंसिपल की स्कूटी लेकर फरार हो गया।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। हत्या के पीछे के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपी छात्र छतरपुर के ढिलापुर गांव का रहने वाला है।

पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि हत्या के पीछे क्या छात्र और प्रिंसिपल के बीच कोई विवाद था या फिर अन्य कोई वजह है। आरोपी छात्र की तलाश के लिए पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर टीमें भेजी हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post