Jabalpur News: साप्ताहिक जनसुनवाई में 177 आवेदन प्राप्त, त्वरित कार्रवाई के निर्देश

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। कलेक्टर कार्यालय में आज साप्ताहिक जनसुनवाई के दौरान 177 आवेदन प्राप्त हुए। अपर कलेक्टर नाथूराम गौड और अन्य अधिकारियों ने नागरिकों की समस्याएं सुनीं और त्वरित समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।

जनसुनवाई में नामांतरण, बंटवारा, अतिक्रमण, छात्रवृत्ति, समग्र आईडी, चिकित्सा सहायता, पेंशन, संबल योजना, आवास योजना, बीपीएल कार्ड, निजी भूमि से कब्जा हटाने और पारिवारिक विवाद से जुड़े मामले सामने आए। इनमें से 137 आवेदन नए थे, जबकि 40 आवेदन पूर्व में दर्ज मामलों से संबंधित थे।

अपर कलेक्टर गौड ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी शिकायतों का निराकरण निर्धारित समय सीमा में किया जाए। जनसुनवाई में आए नागरिकों को उनके आवेदन की स्थिति और समाधान प्रक्रिया के बारे में नियमित जानकारी देने को भी कहा गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post