Jabalpur News: कांबिंग गस्त में पुलिस की 81 टीमों ने रातभर में 592 बदमाशों को धरदबोचा

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। गुंडा-बदमाश, इनामी, फरारी, हिस्ट्रीशीटर वारंटी, जिला बदर सहित अन्य अनैतिक गतिविधियों में संलिप्त अपराधी/माफिया पर कठोर कार्रवाई करने और पुलिस की प्रभावी धसक बनाए रखने के लिए पुलिस ने रात 9 बजे से कांबिंग गश्त की। एसपी सम्पत उपाध्याय के निर्देश पर जिले के सभी थानों के थाना प्रभारी बल के साथ एवं संभाग अधिकारियों ने मिलकर रात 9 बजे तक शहर से लेकर देहात तक सचिंग अभियान चलाया। एएसपी सहित डीएसपी कांबिंग गश्त का सुपरवीजन कर रहे थे। कांबिंग गश्त दौरान एसपी सम्पत उपाध्याय के निर्देश वारयलेस सेट पर देर रात तक मिलते रहे। इस मुहीम में संपत्ति संबंधी अपराधियों सहित लंबे समय से फरार की धरकपड़ की गई है। कांबिंग गश्त का मकसद केवल कानून व्यवस्था को बनाए रखना है, जिससे शहर में अमन और शांति कायम रहे और बदमाशों में पुलिस का भय रहे।

जिले के सभी थाना प्रभारियों ने शनिवार रात 9 बजे 592 पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों की 81 टीम ने अपने-अपने क्षेत्र में सघनता से गश्त की शुरूआत की। पुलिस ने रात में घूमने वालों को रोककर आवश्यक पूछताछ की। बाइक, कार सहित अन्य वाहनों की बारीकी से जांच की गई। वाहन चालकों से पूरी डिटेल नाम-पता मोबाइल नंबर और रात में जाने का कारण रजिस्टर में दर्ज किया गया। कांबिंग गश्त के दौरान पकड़े गए आरोपियों में पुलिस ने कई शातिर फरार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। 4 आरोपियों को चाकू के साथ गिरफ्तार किया गया है और जिलाबदर के आरोपियों के घर सर्चिग की गई है। 

रात में संदिग्ध हालत में घूमने वाले अनेक लोगों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई। कांबिंग गश्त के दौरान एएसपी शहर आनंद कलादगी, एएसपी क्राइम समर वर्मा, एएसपी प्रदीप शेंडे, एएसपी ग्रामीण सूर्यकांत शर्मा, एएसपी सोनाली दुबे अधीनस्थ अधिकारियों को दिशा-निर्देश देते रहे। गश्त के दौरान कई वर्षों से फरार 132 गैरम्यादी और 151 गिरफ्तारी वारंटियों को पकड़ा गया और 78 जमानती वारंट तामील किए गए हैं।

एएसपी आनंद कलादगी ने संभागीय अधिकारी सीएसपी, एसडीओपी, डीएसपी सहित कांबिंग गश्त में रवाना होने से पूर्व संपूर्ण बल को ब्रीफ किया। बल ब्रीफ करते हुए एएसपी ने कहा कि कांबिंग गश्त के दौरान जनसामान्य को किसी तरह की कोई परेशानी न हो। अस्पताल से घर या घर से अस्पताल जा रहे अटेंडर को सामान्य पूछताछ के बाद तत्काल जाने दिया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post