दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। नगर निगमायुक्त प्रीति यादव के आदेशानुसार शहर की यातायात व्यवस्था को सुधारने और अतिक्रमण से मुक्त रखने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। शहर में जहां भी अतिक्रमण से यातायात बाधित हो रहा है, वहां नियमित रूप से कार्रवाई की जा रही है।
इसी कड़ी में आज अतिक्रमण शाखा के अधिकारियों और सभी दल प्रभारियों ने सिविक सेंटर प्रेस कॉम्प्लेक्स पर ठेले, टपरे और जूते की दुकानों पर कार्रवाई की। सहायक अतिक्रमण अधिकारी सागर बोरकर के अनुसार, इस दौरान 5 से 10 जूते के बोरे जब्त किए गए। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि भविष्य में फिर से यातायात में बाधा उत्पन्न करने का प्रयास किया गया तो दण्डात्मक कार्रवाई की जाएगी।
Tags
jabalpur
