Jabalpur News: काम से घर लौट रहे युवक पर हमला

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। थाना मदनमहल में देर रात अंशुल पटेल (28 वर्ष), निवासी चिमनी प्लांट गुलजार होटल के पीछे, ने रिपोर्ट दर्ज कराई। अंशुल ने बताया कि वह परियट में दूध कलेक्शन डेयरी का काम करता है और रात 1 बजे काम खत्म कर घर लौटा। घर के सामने आयुष जैन और उसके एक साथी ने खड़े होकर गाली-गलौज शुरू कर दी।

अंशुल के अनुसार, आयुष जैन के साथी ने उस पर हमला कर दिया, जिससे उसके बाएं कंधे और पेट में चोटें आईं। अंशुल की चीख-पुकार सुनकर शुभम पटेल और सच्चू ठाकुर के पिता बीच-बचाव करने पहुंचे। इसके बाद आयुष जैन और उसका साथी जान से मारने की धमकी देकर वहां से फरार हो गए।

थाना मदनमहल पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए धारा 296, 118 (1), 119(1), 351(2), 3(5) बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध कर तालाश शुरू कर दी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post