इस राज्य में बीफ पर लगा बैन, होटल-रेस्तरां और सार्वजनिक स्थानों पर नहीं परोसा जा सकेगा गोमांस

दैनिक सांध्य बन्धु नई दिल्ली। असम सरकार ने बुधवार को एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है, जिसके तहत राज्य में गोमांस पर बैन लगा दिया गया है। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने इसकी जानकारी दी और कहा कि अब राज्य के किसी भी रेस्तरां, होटल या सार्वजनिक स्थान पर गोमांस नहीं परोसा जाएगा। यह निर्णय राज्य सरकार की कैबिनेट बैठक में लिया गया, जो दिल्ली में आयोजित हुई थी।

मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने बताया कि तीन साल पहले असम सरकार ने गोहत्या रोकने के लिए एक कानून लागू किया था, जिसके बाद गोहत्या में काफी कमी आई है। अब इस कदम को आगे बढ़ाते हुए, राज्य सरकार ने बीफ पर बैन लगाने का फैसला लिया है। उन्होंने कहा, "पहले हमारा उद्देश्य मंदिरों के पास गोमांस खाने पर रोक लगाने का था, लेकिन अब यह प्रतिबंध पूरे राज्य में लागू किया गया है।"

असम सरकार के मंत्री पीजूष हजारिका ने इस फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जो लोग इस निर्णय का विरोध करते हैं, उन्हें पाकिस्तान चले जाना चाहिए। उन्होंने असम कांग्रेस को चुनौती दी और कहा, "या तो इस फैसले का स्वागत करें, या फिर पाकिस्तान जाएं।"

Post a Comment

Previous Post Next Post