दैनिक सांध्य बन्धु इंदौर। इंदौर की लसूड़िया पुलिस ने कैमको फूड कंपनी के मालिक संजय जैसवानी और उनके आधा दर्जन सहयोगियों के खिलाफ धोखाधड़ी और कंपनी को नुकसान पहुंचाने के मामले में FIR दर्ज की है। यह कार्रवाई कोर्ट के आदेश के बाद की गई है।
गौरव अहलावत की शिकायत पर FIR
रूस के नागरिक गौरव अहलावत ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया था कि संजय जैसवानी और अन्य ने उनकी कंपनी को नुकसान पहुंचाया है। पहले पुलिस के वरिष्ठ अफसरों से शिकायत करने के बाद भी सुनवाई नहीं हुई, जिसके बाद उन्होंने रीगल पर अनशन किया। बाद में कोर्ट ने मामले में आदेश दिए, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई की।
दर्ज FIR में ये नाम शामिल
इस मामले में संजय जैसवानी, विजय जैसवानी, संजय कलवानी, दिनेश मनवानी, नितिन जीवनानी और कंचन जीवनानी के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। ये सभी लोग कंपनी से जुड़े हुए हैं।
पहले भी दर्ज हुआ था एक मामला
संजय जैसवानी और उनके भाई पर एक और मामला दर्ज हुआ था, जिसमें उन्होंने सीए नाहर पर कंपनी में हेराफेरी का आरोप लगाते हुए उसे बंधक बना लिया था। इस मामले में भी पुलिस ने करीब डेढ़ माह पहले केस दर्ज किया था।
