बीवी संग अवैध संबंध के शक में पड़ोसी की चाकू से हत्या, प्राइवेट पार्ट को किया लहूलुहान

दैनिक सांध्य बन्धु दिल्ली। दिल्ली के न्यू अशोक नगर में एक हैरान कर देने वाली वारदात सामने आई है, जहां एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी के साथ अवैध संबंधों के शक में अपने पड़ोसी की चाकू से हत्या कर दी। आरोपी ने मृतक के प्राइवेट पार्ट को भी चाकू से लहूलुहान कर दिया। यह घटना सोमवार रात की है, और मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर निवासी 33 वर्षीय राम के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी को शक था कि राम की पत्नी के साथ अवैध संबंध हैं। सोमवार रात को शराब के नशे में आरोपी राम के घर पहुंचा और उस पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में राम की मौत हो गई। बाद में उसके पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी और राम को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश शुरू कर दी है। 

Post a Comment

Previous Post Next Post