दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। अपर मुख्य सचिव एवं जबलपुर संभाग के प्रभारी अधिकारी संजय दुबे द्वारा 12 दिसंबर को आयोजित होने वाली संभागीय बैठक की तैयारियों का जायजा लेने के लिए आज संभागीय कमिश्नर अभय वर्मा ने संभागायुक्त कार्यालय में सभी संभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की।
इस बैठक में लोक निर्माण, सेतु निर्माण, भवन निर्माण से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई और प्रगति रिपोर्ट प्राप्त की गई। इसके अलावा, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, जल निगम, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, कृषि, ऊर्जा, खाद्य, उद्योग, शिक्षा, पंचायत एवं ग्रामीण, नगरीय प्रशासन तथा जनजातीय कार्य विभागों की योजनाओं की समीक्षा की गई और अधिकारियों को प्रगति रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए गए।
कमिश्नर वर्मा ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर बैठक की व्यवस्था का निरीक्षण किया और सुव्यवस्थित बैठक सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इस अवसर पर कलेक्टर दीपक सक्सेना, अपर कलेक्टर मिशा सिंह सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।
Tags
jabalpur
