Jabalpur News: किसानों के लिए जिला स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित, टेक्निकल सपोर्ट ग्रुप का गठन

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। धान उपार्जन में किसानों को आने वाली समस्याओं के समाधान के लिए जिला प्रशासन ने महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए जिला स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित किया है। कलेक्टर दीपक सक्सेना के निर्देशानुसार यह कंट्रोल रूम कलेक्टर कार्यालय में सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक कार्यरत रहेगा।

कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी नीलम उपाध्याय को कंट्रोल रूम का प्रभारी बनाया गया है। किसान अपनी समस्याओं को दूरभाष नंबर 0761-3510012 पर दर्ज करवा सकते हैं। कंट्रोल रूम में प्राप्त शिकायतों को रजिस्टर में दर्ज किया जाएगा और उनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को सूचित किया जाएगा। साथ ही, किसान उपार्जन से संबंधित मार्गदर्शन भी प्राप्त कर सकते हैं।

धान उपार्जन में तकनीकी समस्याओं के समाधान के लिए टेक्निकल सपोर्ट ग्रुप का गठन किया गया है। इस ग्रुप की प्रभारी कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी सुश्री पल्लवी जैन होंगी। ग्रुप में पांच कंप्यूटर ऑपरेटर शामिल किए गए हैं, जो तकनीकी समस्याओं के निराकरण में मदद करेंगे।

Post a Comment

Previous Post Next Post