Jabalpur News: आग से झुलसी महिला की मौत

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। थाना तिलवारा क्षेत्र की जेडीए कॉलोनी बाजनामठ निवासी कंचन खत्री (60) की इलाज के दौरान मौत हो गई। मेडिकल कॉलेज से प्राप्त जानकारी के अनुसार, कंचन खत्री को शुक्रवार सुबह आग से जलने के कारण गंभीर हालत में भर्ती कराया गया था। आज सुबह लगभग 7:30 बजे इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। आग लगने के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस द्वारा विस्तृत जांच की जा रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post