दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। जबलपुर के कैलाशपुरी में बीते कुछ दिनों से नकाबपोश बदमाश एक घर पर पथराव कर रहे हैं। घटना के बाद पीड़ित व्यक्ति ने गोरखपुर थाने में शिकायत दर्ज करवाई। मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू किए तो दो बाइक पर चार नकाबपोश जाते हुए दिखे हैं। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
लगातार हमले से परिवार डरा
तीन दिनों में दो बार हुई घटनाओं से परिवार डरा हुआ है। बदमाशों ने घर पर पत्थर फेंकने के साथ गाली-गलौज की और फिर किशोरी को निशाना बनाया।
सीसीटीवी में दिखे बाइक सवार नकाबपोश
गोरखपुर थाना प्रभारी प्रसन्न शर्मा ने बताया कि पुलिस को आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज में दो बाइक पर चार नकाबपोश दिखे हैं। इन्हीं बदमाशों ने रविवार को भी पथराव और गाली-गलौज की थी। विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
