Jabalpur News: अपार्टमेंटों में गाड़ियों से पेट्रोल चुराने वाला गिरोह सक्रिय

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। राइट टाउन शुभकामना अपार्टमेंट और आसपास के इलाके में पेट्रोल चोरी करने वाले गिरोह ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। पिछले एक माह से अपार्टमेंट के निवासी इस गिरोह के आतंक से जूझ रहे हैं। कई बार लोगों ने पुलिस से शिकायत की, लेकिन पुलिस की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।

सीसीटीवी फुटेज से खुलासा

कल अपार्टमेंट के कुछ निवासियों ने पुलिस को बुलाकर पेट्रोल चोरी करते हुए गिरोह के सीसीटीवी फुटेज भी दिखाए। फुटेज में स्पष्ट रूप से चोरों को गाड़ियों से पेट्रोल चुराते हुए देखा जा सकता है। इसके बावजूद पुलिस ने केवल खानापूर्ति की और कोई ठोस कदम नहीं उठाया।

पुलिस की निष्क्रियता पर सवाल

इस पूरे मामले से साफ होता है कि पुलिस पेट्रोल चोरी की शिकायतों को गंभीरता से नहीं ले रही है। कॉलोनीवासियों का कहना है कि अगर पुलिस ने समय रहते कार्रवाई की होती, तो इस तरह के मामले लगातार नहीं बढ़ते। अब लोग यह सवाल उठा रहे हैं कि क्या पुलिस इन गंभीर मामलों पर ध्यान देगी या फिर उन्हें नजरअंदाज किया जाएगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post