Sonakshi Sinha Pregnancy Rumour: शादी के 6 महीने में प्रेग्नेंट हैं सोनाक्षी सिन्हा? एक्ट्रेस बोलीं- मैं ये बताना चाहती हूं...

दैनिक सांध्य बन्धु मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा और उनके पति जहीर इकबाल की शादी को अभी सिर्फ 6 महीने ही हुए हैं, लेकिन प्रेग्नेंसी की अफवाहों ने खूब जोर पकड़ लिया है। सोनाक्षी ने इन खबरों पर मजाकिया अंदाज में प्रतिक्रिया दी है।

सोनाक्षी का मजेदार जवाब

कर्ली टेल्स से बातचीत के दौरान सोनाक्षी ने हंसते हुए कहा, "मैं प्रेग्नेंट नहीं हूं, बस मोटी हो गई हूं।" उन्होंने यह भी बताया कि शादी के बाद उनके बिजी शेड्यूल की वजह से ऐसी अफवाहें फैल रही हैं।

प्रेग्नेंसी पर जहीर को मिली बधाई

सोनाक्षी ने खुलासा किया कि किसी ने जहीर को उनकी प्रेग्नेंसी पर बधाई दी थी, जिसे कपल ने मजाक में उड़ा दिया। शादी के बाद से दोनों ट्रैवलिंग और सोशल इवेंट्स में काफी व्यस्त हैं।

चार बार हनीमून पर जा चुके कपल

सोनाक्षी और जहीर शादी के बाद चार बार हनीमून पर जा चुके हैं। दोनों ने अपनी खूबसूरत जिंदगी के खास पल इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ साझा किए हैं।

जहीर का बर्थडे सेलिब्रेशन

10 दिसंबर को जहीर का बर्थडे मनाया गया, जिसमें सोनाक्षी, उनके माता-पिता शत्रुघ्न सिन्हा और पूनम सिन्हा के साथ रेखा भी शामिल हुईं। जहीर ने अपने ससुराल वालों को खुद केक खिलाकर बर्थडे को खास बनाया।

सोनाक्षी और जहीर की जोड़ी पर फैंस की नजर

सोनाक्षी और जहीर की जोड़ी को फैंस बेहद पसंद कर रहे हैं। दोनों अपनी खुशहाल शादीशुदा जिंदगी का आनंद ले रहे हैं और अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी झलकियां शेयर करते रहते हैं।


Post a Comment

Previous Post Next Post