Jabalpur Breaking News: जबलपुर के दो आईएएस अधिकारियों को कनिष्ठ प्रशासनिक ग्रेड (JAG) प्रदान, वेतन वृद्धि स्वीकृत

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। सामान्य प्रशासन विभाग ने आवंटन वर्ष 2016 के भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों को 9 वर्ष की सेवा पूरी करने के उपरांत कनिष्ठ प्रशासनिक ग्रेड (Junior Administrative Grade) रुपये 78800-209200 (पे मेट्रिक्स-12) स्वीकृत करने के आदेश जारी किए हैं।

जारी आदेश के अनुसार, जबलपुर जिले के दो आईएएस अधिकारियों को यह ग्रेड प्रदान किया गया है:

1. सुश्री प्रीति यादव: वर्तमान में आयुक्त, नगर पालिक निगम, जबलपुर।

2. सुश्री मिशा सिंह: वर्तमान में अपर कलेक्टर, जिला जबलपुर।

यह वेतन वृद्धि दिनांक 1 जनवरी, 2025 से प्रभावी होगी। आदेश भारतीय प्रशासनिक सेवा (वेतन) नियमावली, 2016 के नियम-3 के अंतर्गत जारी किया गया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post