News Update: नाइजीरिया के मुसा की 12 बीवियों से 102 बच्‍चे, और 578 नाती-पोतों का परिवार

दैनिक सांध्य बन्धु अबुजा। जनसंख्‍या विस्‍फोट और परिवार नियोजन के मामले पर भारत और चीन लंबे समय तक चर्चा में रहे हैं, लेकिन नाइजीरिया में एक शख्‍स का परिवार तब इन दोनों देशों के मुकाबले कहीं ज्‍यादा बड़ा है। शख्‍स ने 12 बीवियों से 102 बच्‍चे पैदा किए हैं। बच्‍चों की इतनी लंबी फेहरिस्‍त होने के कारण वह अब उनके नाम तक भूलने लगा है। इससे निपटने शख्स ने एक रजिस्‍टर बनवाया है, इसमें सभी बच्‍चों के नाम नोट किए गए हैं, ताकि वह उन्‍हें याद रख सके। यह शख्‍स नाइजीरिया के मूकीजा गांव का निवासी मुसा कसेरा है, जिसकी उम्र अब 70 साल है।

कसेरा के बच्‍चों की संख्‍या इतनी अधिक है कि उनका पालन पोषण करना भी उनके लिए चुनौती बन गया है। साथ ही, वह 578 नाती-पोतों का भी दादा और नाना है। मुसा ने बताया कि वह अब तक इतनी बड़ी संतान के पालन पोषण में काफी मुश्किलों का सामना कर रहा है। भुखमरी जैसी स्थितियों में अपने बड़े परिवार को संभालना काफी परेशानी भरा है। कसेरा की पहली शादी 1972 में हुई थी, जब उनकी उम्र केवल 17 साल थी। इसके बाद, वह एक के बाद एक 12 महिलाओं से शादी करते गए। प्रत्येक महिला से औसतन आठ या नौ बच्चों का पिता बनने के बाद, मुसा ने अपनी पत्नियों को गर्भनिरोधक गोलियां देना शुरू कर दिया ताकि बच्‍चों की संख्‍या को कुछ हद तक रोका जा सके। हालांकि, पहले यह कभी नहीं सोचा कि इतने सारे बच्‍चों को कैसे पालेगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post