दैनिक सांध्य बन्धु उदयपुर। भारतीय महिला बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु ने रविवार को यहां अपने मंगेतर वेंकट दत्ता साई के साथ शादी के बंधन में बंध गयीं। सिंधु ओर वेंकट की शादी पारंपरिक तरीके से परिवार और करीबी लोगों की मौजूदगी में हुई। सिंधु के पति वेंकट हैदराबाद में आई टी कंपनी पॉसाइडेक्स टेक्नोलॉजीज के कार्यकारी निदेशक हैं। केन्द्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत भी शादी में उपस्थित थे और उन्होंने सोशल मीडिया में शादी की पहली तस्वीर साझा की हैं। शेखावत ने लिखा, कल शाम उदयपुर में ओलंपियन सिंधु और वेंकट दत्ता साई के विवाह समारोह में शामिल होकर बहुत खुशी हुई। इस जोड़े को उनके नए जीवन के लिए शुभकामनाएं और आशीर्वाद। जश्न अभी जारी है क्योंकि यह जोड़ा 24 दिसंबर को सिंधु के गृहनगर हैदराबाद में रिसेप्शन पार्टी आयोजित करेगा। सिंधु के पिता ने कहा कि दोनों परिवार एक-दूसरे से अच्छी तरह परिचित हैं, लेकिन शादी की योजना एक महीने के भीतर ही बन गई। जोड़े ने यह तारीख इसलिए चुनी क्योंकि सिंधु अगले साल से शुरू होने वाली ट्रेनिंग और प्रतियोगिताओं में व्यस्त रहेंगी।