Jabalpur News: तेज रफ्तार बोलेरो पिकअप ने स्कूटी को मारी टक्कर, युवक की मौत

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। कटंगी से पाटन जा रहे युवक की तेज रफ्तार बोलेरो पिकअप की टक्कर से दर्दनाक मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ जब युवक अपनी स्कूटी पर सवार होकर जा रहा था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना जबलपुर जिले के कटंगी-पटना मार्ग पर हुई। मृतक की पहचान अभिनय बेन (पिता तेजा लाल बेन) के रूप में हुई है, जो थाना खमरिया के मटामर गांव का निवासी था। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 37 वर्षीय अभिनय एक निजी बैंक में नौकरी करता था और वह अपने काम से पाटन की ओर जा रहा था।

चश्मदीदों के अनुसार, बोलेरो पिकअप बहुत तेज गति से आ रही थी। स्कूटी सवार अभिनय जैसे ही पटना मार्ग पर मुड़ा, वैसे ही बोलेरो ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि अभिनय का एक हाथ कट कर दूर जा गिरा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बोलेरो पिकअप को जब्त कर लिया। वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है और जांच शुरू कर दी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post