Jabalpur News: उपार्जन का मुख्‍य उद्देश्‍य पीडीएस के उपभोक्‍ताओं को राशन सुनिश्चित करना है- कलेक्‍टर सक्‍सेना

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर।
कलेक्टर दीपक सक्सेना ने आज जिला मुख्यालय में धान के उपार्जन और भंडारण से संबंधित समस्याओं और व्यवस्थाओं पर वेयर हाउस संचालकों के साथ बैठक आयोजित की। उन्होंने स्पष्ट किया कि उपार्जन का मुख्य उद्देश्य पीडीएस के उपभोक्ताओं को राशन सुनिश्चित करना है।

उन्होंने कहा, "धान का उपार्जन केवल भंडारण के लिए नहीं, बल्कि किसानों और उपभोक्ताओं की भलाई के लिए है। हमारी प्राथमिकता है कि किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो।"
कलेक्टर ने बैठक में कहा कि यदि कोई वेयर हाउस संचालक गड़बड़ी करता है तो कार्रवाई से पहले वेयर हाउस एसोसिएशन से चर्चा की जाएगी और सुधार का अवसर दिया जाएगा। उन्होंने कहा, "हम सभी एक सिस्टम का हिस्सा हैं और सिस्टम के अनुसार ही कार्य करना आवश्यक है।"

कलेक्टर ने भरोसा दिलाया कि वेयर हाउस संचालकों की समस्याओं को सुलझाने के लिए जिला प्रशासन निरंतर प्रयासरत रहेगा। लंबित भुगतानों को जल्द से जल्द पूरा कराने और संचालन में सुधार के लिए प्रतिदिन आधे घंटे की बैठक भी आयोजित की जाएगी।

कलेक्टर ने वेयर हाउस संचालकों को किसानों के हितों को सर्वोपरि रखते हुए जिम्मेदारियों का निर्वाहन करने का आह्वान किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post