दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। रद्दी चौकी स्थित एसबीआई एटीएम से लगातार फटे और खराब नोट निकलने की शिकायतें सामने आ रही हैं। विगत कई दिनों से यह समस्या ग्राहकों को परेशान कर रही है। बीते दिन रईस नामक व्यक्ति ने रद्दी चौकी स्थित एसबीआई एटीएम से पैसे निकाले, जिसमें 500 रुपये के फटे और रंग लगे नोट मिले। इन नोटों की हालत इतनी खराब थी कि बैंक भी उन्हें वापस लेने से इनकार कर सकता है। ग्राहकों ने इस समस्या को लेकर बैंक प्रबंधन से सुधार की मांग की है।
Tags
jabalpur

