दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। क्राइम ब्रांच की टीम ने सात वर्षों से फरार हत्या के गैर म्यादी वारंटी गगन वंशकार को गिरफ्तार किया। आरोपी को पुल नंबर तीन के पास से पकड़ा गया। थाना ओमती में हत्या के प्रकरण में आरोपी गगन वंशकार (27 वर्ष), निवासी सिद्धबाबा, लंबे समय से फरार था। क्राइम ब्रांच के एएसआई धनंजय सिंह और उनकी टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार किया। गगन वंशकार के खिलाफ थाना घमापुर में भी एक गिरफ्तारी वारंट लंबित था। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।