Jabalpur News: अस्मत लूटकर महिला को किया ब्लैकमेल

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। हनुमानताल थाना क्षेत्र में एक 38 वर्षीय विवाहित महिला की अस्मत लूटने और उसे ब्लैकमेल करने के आरोप में एक दम्पति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। महिला ने पुलिस को बताया कि छह साल पहले लखनऊ आलमबाग निवासी आनंद कोरी, जो उसके बेटे के दोस्त के मामा थे, उनके घर आया थे और खुद को रेलवे कर्मचारी बताया था। इस दौरान दोनों के बीच दोस्ती बढ़ी और वे अक्सर मिलते रहे।

आनंद ने महिला को घुमाने के बहाने घंटाघर स्थित एक होटल में ले जाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इस दौरान उसने महिला की अश्लील फोटो और वीडियो बना ली। कुछ दिन बाद आनंद वीडियो वायरल करने की धमकी देकर महिला से 1 लाख की माँग करने लगा। वहीं आनंद की पत्नी आरती ने भी महिला को कॉल करके रुपयों की माँग की।

महिला ने पूरी घटना का जिक्र अपने पति से किया, जिसके बाद वे दोनों 5 नवंबर को 1 लाख रुपये लेकर लखनऊ गए और आरोपी दम्पति को पैसे दे दिए और लौट आए। इसके बाद दम्पति ने पीड़ित महिला को कॉल करके कहा कि 2 लाख और दो तभी फोटो व वीडियो डिलीट करेंगे।

जिसके बाद पीड़ित दंपति ने हनुमान ताल थाने में शिकायत दर्ज कराई, पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर आनंद और उसकी पत्नी की तलाश शुरू कर दी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post