Jabalpur News: फायर आर्म्स के साथ युवक गिरफ्तार, 1 पिस्टल और 1 कारतूस जप्त, बेलबाग पुलिस की कार्यवाही

दैनिक सांध्य बन्धु जबलपुर। थाना बेलबाग की पुलिस ने 19 वर्षीय युवक कृष्णा उर्फ सावन सोनकर को एक पिस्टल और 1 जिन्दा कारतूस के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी प्रवीण कुम्हरे  बताया कि गत दिवस विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक जनपद पंचायत कार्यालय के पास रात के समय अपराध की नीयत से पिस्टल लेकर खड़ा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मौके पर दबिश दी और युवक को घेराबंदी करके पकड़ लिया। युवक ने अपनी पहचान कृष्णा उर्फ सावन सोनकर के रूप में बताई, जो घमापुर चौक गोपाल मंदिर के पास खटीक मोहल्ला का निवासी है। तलाशी लेने पर आरोपी के पास एक देशी पिस्टल और उसकी मैग्जीन में एक कारतूस लोड मिला। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए पिस्टल और कारतूस को जप्त कर लिया।

Post a Comment

Previous Post Next Post